Open House Help Desk Public Grievances IPR Act and Rule
Opportunities Annual Reports Tender Dashboard

official language achievement

official language achievement

  • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), गांधीनगर की 26वीं छमाही बैठक का आयोजन 28 अप्रैल 2026 को बड़ौदा एपैक्स अकादमी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह बैठक गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के श्री हरीश सिंह चौहान, उप निदेशक, पश्चिम कार्यान्वयन कार्यालय, मुंबई के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नराकास, गांधीनगर के अध्यक्ष श्री सुनील सिन्हा ने की।

    बैठक में विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों, संगठनों एवं बैंकों के प्रमुखों, राजभाषा अधिकारियों तथा प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान सदस्य कार्यालयों द्वारा प्रस्तुत छमाही प्रगति रिपोर्टों की समीक्षा की गई और राजभाषा के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्लाज़्मा अनुसंधान संस्थान (आईपीआर) से डॉ. सूर्यकांत गुप्ता, डॉ. रितेश सुंघी, डॉ. संध्या दवे, हिंदी अधिकारी, श्री मुकेश सोलंकी, हिंदी अनुवादक तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं ने इस बैठक में भाग लिया।

    इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण नराकास गांधीनगर की हिंदी पत्रिका “गांधीनगरी” के पाँचवें अंक का विमोचन रहा, जिसे मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। इस अंक में प्लाज़्मा अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक अधिकारियों की तीन रचनाएँ प्रकाशित हुई हैं। विशेष उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर संस्थान की गृह पत्रिका “प्लाज्मा ज्योति” के 35वें अंक का गरिमामय विमोचन मंचासीन विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया।

    संस्थान की गृह पत्रिका “प्लाज्मा ज्योति” के 35वें अंक का विमोचन करते हुए मंचासीन गणमान्य सदस्यों के साथ आईपीआर की टीम

    समापन सत्र में वर्ष 2025-26 के लिए राजभाषा शील्ड पुरस्कार वितरित किए गए। राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्य संस्थान/शैक्षणिक संगठन श्रेणी में प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान को द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रतिष्ठित राजभाषा शील्ड से सम्मानित किया गया है।

       

    राजभाषा शील्ड पुरस्कार प्राप्त करते हुए डॉ. सूर्यकांत गुप्ता एवं संस्थान की टीम


    हिंदी के समग्र (सर्वश्रेष्ठ कार्यालय) सहभागिता के आधार पर संस्थान की ओर से द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करते हुए डॉ. सूर्यकांत गुप्ता

    इस अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती बिंदु भट्ट को “भाषा सम्मान” से अलंकृत किया गया। साथ ही, सितंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच नराकास, गांधीनगर के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया, जिनमें प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान के कर्मचारियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। हमारे संस्थान के विजेताओं की सूची निम्नानुसार है:

    क्रम सं.विजेता का नामप्रतियोगिता का नामआयोजक कार्यालय का नामआयोजन की तिथिपुरस्कार
    1श्रीमती ज्योति अग्रवालचित्र देखो और वर्णन करोराष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)24 मार्च, 2026द्वितीय
    2डॉ. रितेश सुंघीचित्र देखो और वर्णन करोराष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)24 मार्च, 2026प्रोत्साहन
    3श्री चिराग बी. भट्टासरजल दिवस प्रतियोगिताकेंद्रीय जल आयोग20 मार्च, 2026द्वितीय
    4श्री कुलदीप कुमारमौलिक / स्वरचित कविताकेंद्रीय विद्यालय संगठन16 फरवरी, 2026द्वितीय
    5प्लाज्मा अनुसंधान संस्थानहिन्दी के समग्र (सर्वश्रेष्ठ कार्यालय) सहभागिता के आधार परनराकास गांधीनगर30 दिसंबर, 2025द्वितीय
    6डॉ. रितेश सुंघीनारा लेखनइंडियन ओवरसीज बैंक03 दिसंबर, 2025द्वितीय
    7श्री सचिन कुमारराजभाषा प्रतियोगिताहोटल प्रबंधन संस्थान30 सितंबर, 2025प्रथम
    8डॉ. अनिल कुमार त्यागीराजभाषा प्रतियोगिताहोटल प्रबंधन संस्थान30 सितंबर, 2025द्वितीय
    9श्री लक्ष्य सावलियाराजभाषा प्रतियोगिताहोटल प्रबंधन संस्थान30 सितंबर, 2025तृतीय
    10श्री चिराग बी. भट्टासरराजभाषा प्रतियोगिताहोटल प्रबंधन संस्थान30 सितंबर, 2025प्रोत्साहन
    11श्री परेश पंचालमेरा हिन्दी कार्यक्षेत्रबैंक ऑफ इंडिया23 सितंबर, 2025द्वितीय
    12सुश्री प्रतिभा गुप्तामेरा हिन्दी कार्यक्षेत्रबैंक ऑफ इंडिया23 सितंबर, 2025तृतीय

  • श्री सचिन, श्री चिराग भट्टासर एवं डॉ. रितेश सुंघी प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए                      श्री परेश पंचाल पुरस्कार प्राप्त करते हुए


  • Related News
    Last Updated: 06-Jun-2026 05:50 AM